नए साल 2023 छात्रों के लिए संकल्प
(New Year Resolution for Students 2023 in Hindi)
नया साल हर किसी के जीवन में नयी उम्मीद
और नये अवसर लेकर आता है। नये साल में लोग अपने लिये कुछ ना कुछ संकल्प लेने के
लिये अपने आप से वायदे यानी (New Year Resolutions) करते
हैं, कि नये साल में हम ऐसा करेंगे, वैसा करेंगे।
इन संकल्पों से हमारे आने वाले जीवन में
बहुत ज्यादा अंतर आता है। नये साल के दिन हम ऐसी आदत को अपनाने के बारे में जरुर सोचते
हैं, जो हमारे जीवन में अच्छा प्रभाव डालती है, और इसके लिये हम नये संकल्प लेते
हैं।
तो दोस्तों आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के
माध्यम से ऐसी बहुत सारे आदतों के बारे में बतायेंगे। जिनको अपनाकर आप सफलता की ओर
और अपने आगे के जीवन को बेहतर बना पायेंगे। और हो सके तो, आज ही
दृढ संकल्प लें और अपने मन के सपनो को साकार करने में पहला क़दम बढ़ायें। दोस्तों
आइये जानते हैं, वो कौन कौन से संकल्प हैं जिनको आप नये साल में ले सकते हैं।
1. किताबे पढें:-
आज कल के समय में लोग ज्यादातर अपने ही
फ़ोन में लगे रहते हैं, जो कि एक आभासी दुनिया है, लोग उस आभासी दुनिया के आदी हो
चुके हैं। हमने स्कूल और कॉलेज में बुक्स को पढ़ा ही होगा। किन्तु आज हम उन बुक्स
के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। नये साल में आपको सेल्फ डेवलपमेंट की बुक्स, ऐसी
बुक्स जो आपके जीवन में आगे काम आएँगी।
आप नये साल में संकल्प लें कि आप रोज अपने
ज्ञान बढ़ाने के लिये कुछ न कुछ पढ़ेंगे। और आप जैसे-जैसे आप इन बुक्स को पढ़ना शुरु
कर देंगे तो कुछ समय बाद आपके जीवन में कुछ ना कुछ बदल जायेगा। आपके ज्ञान में
वृद्धि आयेगी। आपके अंदर सोचने समझने कि शक्ति का अनोखा विकाश हुआ मिलेगा। आपका
मन, शरीर ज्यादा प्रोडक्टिव और रचनात्मक बन जायेगा। और आपके अंदर एक बेहतर
व्यक्तित्व उभर कर आयेगा जोकि आप ख़ुद महसूस करेंगे।
2. अपने में बदलाव करें:-
इंसान को हमेशा अपने कम्फर्ट जोन में ही
आनंद मिलता है। अक्सर हमें किसी भी प्रकार का बदलाव पसंद नहीं होता है। ये बहुत ही
अच्छी बात है, कि आप अपने को बदलाव करने के लिये खुद को ही प्रेरित करते हैं। आप स्वीकार
करते हैं कि आप को और बेहतर इंसान बनने कि जरूरत है। अत: आप संकल्प करने के लिये
बाध्य हो जाते हैं।
यही स्वीकार ने की नीति आपको आगे जीवन में
आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। और आप अपने जीवन में अच्छी चीज़ो को
आत्मसाध करके और लोगों से आगे बढ़ जाते हैं। तो आप घबराइये नहीं और बदलाव को
स्वीकार कर के अपने जीवन को बेहतर बनाने में खुद कि सहायता करें।
3. डायरी लिखना शुरू करें:-
आप नये साल पर
डायरी लिखने का प्रयास करें, जिसमें आप अपने व्यक्तितव का विकास कर सकते हैं। डायरी
लिखने से आप अपने मन के विचार, भावनाओं को लिख सकते हैं। डायरी लिखने से आपको बहुत सारे
फायदे मिलेंगे। जैसे कि इससे आपकी टेंसन और अनावस्यक का स्ट्रेस कम होगा,
और आपके दिमाग में नये आइडिया आते जायेंगे।
4. सोशल मीडिया से दूरी:-
नये साल पर आप सोशल मीडिया ब्रेक लेंने की कोशिश कर सकते हैं। आप ना जाने दिन भर में कितने घंटे सोशल मीडिया पर खर्च कर देते हैं। और एक आभासी दुनिया में रहते हैं। जंहा पर लोग सच्चे हैं या झूठे ये भी पता नहीं चलता। सोशल मीडिया से ब्रेक लेंने के बाद जो भी बचा हुआ समय है।
उसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ व्यतीत करें। कई एक्सपर्ट अपनी
रिपोर्ट में बताते हैं कि सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तमाल करने से हमारे अंदर तनाव,
चिंता, गलत बातों के सीखना और अपराध, ईर्ष्या जैसे भाव आने
लगते हैं।
5. समय से सोने की आदत लगायें:-
भरपूर नींद हर किसी के लिये जरूरी होती है। अगर आप सही से नींद नहीं लेंगें तो आपके अंदर कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं आ जाती हैं।
आजकल लोग रात में बहुत लेट तक सोते हैं,
जिससे उनके अंदर अनिंद्र, थकान, ध्यान जैसी देखने को मिलती हैं। अच्छी नींद लेने
से हमारी शारीरिक और मानसिक समस्याओं में सुधार होता है।
6. अपने रूचि का सीखें:-
हम सभी में कुछ ना कुछ रूचि होती ही है, जिसे हम अपने बचपन में करते थे। किन्तु जब हम बड़े होने लगते हैं तो हम वो सब नहीं कर पाते हैं। नये साल में हो सके तो आप अपने व्यस्त समय से थोडा समय निकाल कर कुछ नया सिखने की कोशिश करें।
जिसमें में भी आपकी रूचि हो। ऐसा करने से आपको ख़ुशी और
एक आनंद की प्राप्ति होगी और आप हमेशा अपने अंदर एक नयी उर्जा का संचार महसूस
करेंगे।
7. वीडियो गेम से दूर रहें:-
अगर आप वीडियो गेम पर अपना समय देते हैं, तो ये आदत नये साल में बदलना आपके लिये बहुत जरूरी है। क्यूंकि आप गेम खेलने में आप अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। वीडियो गेम से बढ़िया है कि आप और खेल खेलने में रूचि लें। और बेहतर चीजों में अपना समय इस्तेमाल करे।
8. गुस्से पर काबू पाना:-
हम सभी को गुस्सा आता है, किन्तु कुछ को ज्यादा और कुछ को कम। अगर आप उनमें से हैं जिनको छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है, तो ये गुस्सा आना आपके लिये ही बहुत खराब है। क्यूंकि आपका गुस्सा आपके लिये ही बुरा होता है।
गुस्से से आपकी एनर्जी और सोचने कि शक्ति का नाश होता है। आपको नये साल में
गुस्से पर कंट्रोल करने का संकल्प करना चाहिये। जिससे आप अपने आप को शांत रख पायेंगे।
और किसी भी काम को करने में अपनी एनर्जी का 100% लगा पायेंगें।
9. रोज ध्यान करें:-
ध्यान से आप अपनी भावनाओ और विचारो को काबू में करना सीख जायेंगे और अगर आप नये साल में ये प्रण लेते हैं, कि आप रोज़ ध्यान करेंगे तो आप इसका परिणाम अद्भुत पाएंगे। पहला कि आप जीवन में कभी भी निराश नहीं होंगे और दूसरा आप किसी भी कार्य को करने के लिये प्रर्याप्त कोशिश कर सकेंगे।
10. T.V देखने से दूरी:-
T.V से जितना दूर हो सके उतना दूर रहें।
टीवी आपको आपको असल जिंदगी में नहीं बल्कि सपनों की दुनिया में ले जाया करता है।
इससे आप अपने जीवन के लक्ष्य को पाने में देर कर बैठते हैं। इसलिये टीवी देखना बंद
कर दें और अपने जीवन के लक्ष्य पर ध्यान दें। और सफलता को प्राप्त करें।
11. अनुशासन का अनुसरण:-
आप अगर ज़िन्दगी में सफ़ल होना चाहते हैं
तो आपको अपने जीवन में अनुशासन का पालन करना ही होगा। क्यंकि आप अगर अनुशासन का
पालन करते हैं तो आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। और आप अपने जीवन में हमेशा आगे
ही बढ़ते रहेंगे।
12. अपने आराम क्षेत्र से बाहर निकलो:-
आप अपने कम्फर्ट जोन से बहार निकलोगे तो, तो
आप लाइफ के हर पहलू को जीना पा लेंगे। इससे आपकी लाइफ रोमांचक बन जाएगी।
13. जल्दी उठना:-
रोज सुबह जल्दी उठने से आपको प्रत्येक दिन
कुछ अतरिक्त समय मिल जायेगा। आप सुबह सुबह अच्छा और ताज़ा महसूस करेंगे। आपके दिन और
आपके शरीर में अलग ही उर्जा से भरा हुआ होगा।
14. ‘नहीं’ कहना सीखे:-
आपको “ना” कहना सीखना ही होगा। क्योंकि
अगर आप दूसरों को ना नहीं बोलेंगे तब तक लोग आपको अपने मतलब के लिये इस्तमाल करते
रहेंगे।जिससे आपको मना करना आना चाहिए।
15. सकारात्मक सोचना:-
सकारात्मक सोचना आपको अपने लिये और दूसरों
के लिये आदर्श होता है। सकारात्मक सोच आपके सोचने और समझने की शक्ति को और अच्छा
बनाता है, और जीवन के प्रति आपका नजरिया बदल कर रख देता है।
16. अपने डर को दूर करें:-
आप अपने डर को अगर दूर करने का प्रयास
करेंगे, तो आप आगे जीवन में सफलता पाते रहेंगे। आप कोई भी काम आसानी से कर पाएंगे
लेकिन हमेशा एक बात जरुर याद रखें कि हमें बुरे कामों से हमेशा डरना चाहिये।
क्यूंकि बुरे कामों से हमें और हमारे परिवार को तकलीफ ही मिलेगी।
17. ख़ुद पर निवेश करें:-
ख़ुद पर निवेश करने का मतलब ये नहीं है, कि
आप बाज़ार से नयी चीजें लें। ख़ुद पर खर्च का मतलब है कि आप अपनी योग्यता को बढ़ाने
के लिये प्रयास करें। और नये साल में अपनी पर्सनालिटी को निखारने और और बेहतर बनने
के लिये कार्य करें।
18. आत्म निर्भर बनें:-
आत्म निर्भर के लिये आप पैसों को बचाना
शुरु कर दें। जिससे आप की पूंजी में बढ़ोतरी होगी। और आप जीवन में सही चीजों को
खरीद पाएंगे जो आप ने कल्पना में देखी होंगी।
19. लक्ष्य को जानें:-
बिना लक्ष्य को जाने हम अपनी जिंदगी के लक्ष्य को पा नहीं सकते हैं। और ऐसा करने के लिये नये साल का दिन सबसे अच्छा होता है। क्यूंकि इसी दिन आप संकल्प ले पाते हैं। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये समय, बुद्धि और प्रयास का सहारा लें।
आप अपने लक्ष्य को कितनी जल्दी पा लेते
हैं, ये सब आपकी मेहनत पर निर्भर करता है।
आप इसके लिये प्लानिंग के साथ चलें। और एक एक
कदम अपनी सफलता कि और बढ़ायें।
20. नये अच्छे दोस्त बनाये:-
दोस्तों को होना लाइफ में कितना जरूरी होता है। ये तो आप सभी जानते हैं। दोस्त आपके सुख़, दुःख के साथी होते हैं। आप अपने दोस्तों से अपने दिल की बात शेयर करते हैं। जिन लोगों के दोस्त नही होते हैं, उनके जीवन में कुछ ना कुछ कमी बनी ही रहती है।
बिना दोस्तों के आपकी जिंदगी में अकेलापन
बन जाता है। दोस्त बनाने से आप अपनी लाइफ को खुश, रोमांचक होकर जी
सकते हैं। आप हमेशा सामाजिक बने रहते हैं। तो इस नये साल में आप नये दोस्त बनाकर
अपना फ्रेंड्स सर्किल को और बढ़ायें।
21. नकारात्मक लोगो से दूरी बनाये:-
नकारात्मक लोग अपनी सोच के कारण आप में
कमी निकलने लगते हैं। और आपको आपकी ही नज़रों में नीचे गिराते हैं। ऐसे लोग आपकी
निंदा करके आपको आगे कभी भी नहीं बढ़ने देते हैं। इसलिए आपके लिये यही अच्छा होगा कि
ऐसे लोगों से दुरी बना लें। जो आपको अपनी जिंदगी में सही दिशा देने में मदद करेगा।
22. धूम्रपान और नशे से दूरी:-
आप सभी लोग तो अच्छे से जानते हैं, धूम्रपान और नशे से हमारी लाइफ में कितना दुष प्रभाव पड़ता है। अगर आप भी इन चीज़ो को लेकर प्रेषण हैं। और इनके आदी हो चुके हैं। तो आपको जितनी जल्दी हो सके, इन व्यसनों से दूरी बना लेनी चाहिये।
क्योकि इनसे आप अपना और अपने परिवार के बहुत से फायदे करेंगे।
आप इनको अगर त्याग देते हैं, तो आपके जीवन में एक सकारात्मक देखने को मिलेगा। इनको
छोड़कर आप अपने पैसे, शरीर, रिलेशन की बर्बादी को रोक सकते हैं।
23. फॅमिली के साथ ज्यादा वक्त बिताना:-
आजकल के समय में ज्यादातर लोग अपनी फॅमिली
को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं। क्यूंकि हम दुनिया की दौड़ भाग में इतने व्यस्थ
हैं, कि हमे अपनी ही फ़िक्र नहीं है। लेकिन आप नये साल में अपनी फॅमिली को समय जरुर
दें। उनके साथ रह कर ही आप अपने परिवार के सदस्यों के करीब रह पाएंगे। इससे आप
उनके सुख़, दुःख की बात सुन पाएंगे।
24. शारीरिक रूप से फिट बने:-
जब आप फिट रहेंगे तो आप लम्बा जीवन यापन करेंगे। और फिट होने के लिये आप प्रतिदिन एक्सरसाइज, वर्क आउट, रनिंग करेंगे।
अगर आप ये सब करते हैं, तो फिर आपको अच्छे पौष्टिक खाना खाने की भी जरूरत पड़ेगी। और जब आपका शरीर स्वस्थ होगा तो आपका दिमाग भी स्वस्थ रहेगा।
25. मानसिक रूप से मजबूत बने:-
आजकल मानसिक रोग की समस्या आम बात हो गई
है।इसके लिए मैडिटेशन एक अच्छा उपाय है। आप जिसके लिये अच्छे और
शान्त माहौल में रहे, पॉजिटिव लोगो के साथ मेल जोल रखें, और हो सके तो अच्छी
और ज्ञान वर्धक किताबे पढ़े।
26. वजन घटाना:-
अतिरिक्त वजन की समस्या आजकल ज्यादा देखने
को मिलती है। जिससे लोग काफी परेशान रहते हैं। इसके लिए आप नये साल में फ़ास्ट और जंक
फ़ूड से परहेज़ कर सकते हैं। और प्रतिदिन सुबह के समय कुछ एक्सरसाइज अवश्य करें,
जिससे आपको वजन घटाने में काफी मदद मिलेगी।
27. ज्यादा पानी पियें:-
हमारे शरीर में पानी का कितना महत्व होता
है, ये तो आप जानते ही हैं। जो लोग कम पानी पीते हैं, उनको अक्सर चक्कर आना एक
समस्या बनी रहती है। एक स्वस्थ शरीर के लिए हमें 8-10 गिलास प्रतिदिन पानी पीना
चाहिये। इसके फायदों में सबसे पहले आपको चक्कर आना बंद हो जायेंगे, और आपकी स्किन में
चमक भी आने लगेगी।
28. बचत करना सीखें:-
आप नये साल में बचत करने की आदत डाल लें।
आप अपने जेब खर्च और अपनी सैलरी में से कुछ धन को जरुर बचा कर चलें। क्यूंकि यही
बचत आपको आपके बुरे समय में रूपये की तंगी से बचाएंगी। तो हम सभी को बचत की आदत
डाल लेनी चाहिये।
29. अपने काम पर और ज्यादा मेहनत लगायें:-
आप अपने आप से एक बात जरुर पूछें? कि क्या
आप ईमानदारी से किसी भी काम में अपना 100% दे रहैं
या नहीं। अगर इसका जवाब नहीं है। तो आप अपने काम को मन लगाकर करें। और जोश के साथ
बढ़कर अपनी पूरी ताकत लगाकर उस कार्य को पूरा करें। आपको
जीवन में सफ़लता जरुर मिलेगी।
30. ज्यादा पैसे कमाना:-
अक्सर लोगों को पूछे कि आप जीवन में क्या
करना कहते हैं, तो उनका जवाब होता है कि वो ज्यादा पैसे कमाना चाहते हैं। और उसके
लिये वे एक लक्ष्य बना लेते हैं। आप भी नये साल में ज्यादा पैसे कमाने के लिये एक लक्ष्य
जरुर बनायें। और जिसको प्राप्त करने के लिये पूरे मन से प्रयास करें।
और जब तक वो लक्ष्य ना मिल जाये, तब तक
काम करते रहें। चाहे आपको उसके लिये कितनी भी मेहनत और कठनाई का सामना करने पड़े।
चाहे आप अच्छी जॉब का लक्ष्य बनाओ या फिर बिज़नेस करने का।
31. अपनी ड्रीम जॉब की तलाश करें:-
कहा जाता है कि जिस कार्य को करने का मन
करता है, उसी में हम सफल हो पाते हैं। मन मार कर किसी भी कार्य को करने पर ख़ुशी
नहीं मिलती है। जब भी हम किसी भी काम को मन से करते हैं तो उसको करने के बाद हमारे
अंदर संतुष्टि का भाव आता है। और हमारे मन को शांति मिलती है।
32. अपनी उत्पादकता बढ़ाये:-
आप अपने कार्य कौशल को बढ़ाने के लिये नयी स्किल
सीख सकते हैं। जिससे आप अपनी काम करने की छमता को बढ़ा सकते हैं। जिससे आप स्मार्ट
काम करके कम प्रयास में अधिक और बेहतर रिजल्ट पा सकते हैं।
33. अपने वर्कप्लेस पर दोस्त बनाये:-
अपने काम को करें आप जिस भी जगह पर काम
करते हैं, वंहा पर आप अच्छे वातावरण, हंसी, ख़ुशी का माहोल बना कर अपने काम को करें।
जिससे काम बोझ कि तरह नहीं लगेगा। जब आप अपने कार्यस्थल में सभी को आदर के साथ
रिस्पेक्ट देंगे तो दूसरे भी आपको आदर देंगे। आप हमेशा अपने काम को एन्जॉय करके
करोगे। और साथ ही साथ अपने आपको और दूसरों को भी रिफ्रेश का फील महसूस करवाओगे।
34. समय पर काम करे:-
कुछ लोगों कि आदत होती है, कि वह अपने काम
को कल पर टाल देते हैं। अगर इस तरह की आदत आप में है, तो आप इस आदत को तुरंत बदल
डालें। क्यूंकि इससे आप अपने आपका ही बहुत बड़ा नुकसान कर रहे हैं। आप को नये साल
में समय पर काम ख़त्म करने कि आदत डालनी चाहिये। तो आप नये साल यह संकल्प कर लें,
कि आप अपने काम को कल पर नहीं छोड़ेंगे। हमेशा उसे समय पर कर लेंगें।
35. लखपति बनना:-
दोस्तों आपने अपने से चैलेंज कर सकते हैं, कि आप
अपनी मेहनत और हार्ड वर्क से लखपति बनेंगे। जब तक आप ख़ुद से ये संकल्प नहीं करेंगे।
तब तक आप इसे पाने के लिए भी प्रयास नहीं करेंगे।
दोस्तों आपको हमारी यह लेख कैसा लगा आपने कमेंट करके जरूर बताइयेगा, क्योंकि आपके कमेंट से ही हमें पता चलता है, कि आपको हमारा लेख कितना पसंद आया और अगर आपको हमारे लेख पढ़ कर अच्छा लगा हो तो, इसे अपने दोस्तों और परिचित के साथ शेयर करना ना भूलें। धन्यवाद…
ये भी पढ़े:
ईर्ष्या कैसे दूर करें?
रिश्ता मजबूत कैसे बनाएं हैं?
सफल होने के लिए प्रेरक विचार
जीवनमें सफलता कैसे प्राप्त करें