तुनिशा शर्मा का जीवन परिचय | Tunisha Sharma Biography in Hindi

Admin
6 minute read
0

तुनिशा शर्मा का जीवन परिचय

(Tunisha Sharma Biographgy in Hindi)

बहुमुखी प्रतिभा की धनी तुनिशा शर्मा एक टीवी और फिल्मी दुनिया में उभरती अभिनेत्री थी। जिन्होंने टीवी और फिल्मी दुनिया में काम कर चुकी थी। लेकिन इस अब अभिनेत्री का निधन हो चुका है। तुनिशा शर्मा का निधन 24 दिसंबर 2022 को हुआ था। हम आपको बता दें, इन्होने अपने सीरियल के सेट पर आत्महत्या कर ली थी।

अभिनेत्री तुनिशा शर्मा बहुत ही कम उम्र में पूरी दुनिया को छोड़ कर चली हैं। उनकी मौत का कारण अभी पुलिस ढूंड रही है। आखिर उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसके विषय में अभी तक किसी को नहीं पता है।

पुलिस ने उनके साथ ही काम करने वाले शीज़ान मोहम्मद खान को जो उन्के ही सीरियल में सहकलाकार हैं उनको कस्टडी में लिया है। ताकि अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत का पता चल सके। तो आज हम इस पोस्ट में तुनिशा शर्मा के जीवन से जुडी बातें बतायेंगे के बारे में जानेंगे।

Tunisha-Sharma-Biography-in-Hindi

तुनिशा शर्मा का शुरूआती जीवन (Early Life of Tunisha Sharma)

अभिनेत्री तुनिशा शर्मा का जन्म चंडीगढ़ में रहने वाले एक हिन्दू परिवार में 04 जनवरी 2002 को हुआ था। उनके बचपन का तनु था। उनके परिवार में उनके माता हैं। जिंनका नाम वनीता शर्मा है।  तुनिशा शर्मा अपना शुरूआती जीवन चंडीगढ़ में ही बिताया। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का बहुत शौक था। जिसके बारे में जानकारी उनके माता-पिता ने शेयर की। वो हमेशा शीशे के सामने खड़ी होकर एक्टिंग किया करती थी। जिसके कारण वो बहुत छोटी उम्र में ही इंडस्ट्री का हिस्सा बन गई।

तुनिशा शर्मा का जीवन परिचय (Biography of Tunisha Sharma in Hindi)

नाम    तुनिशा शर्मा

जन्म   04 जनवरी 2002

जन्म स्थान     चंडीगढ़

मृत्यृ की तारीख      24 दिसंबर 2022

उम्र     20 साल

पेशा    एक्ट्रेस

जाति  ब्राह्मण

राशी  मकर

पिता का नाम पता नहीं

माता का नाम वनीता शर्मा

फेमस  चक्रवर्ती अशोक सम्राट, भारत के वीर पुत्र- महाराणा प्रताप

आखिरी शो    अली बाबा- दास्तान एक काबुल

राष्ट्रीयता       भारतीय

वैवाहिक स्थिति        अविवाहित

संपत्ति 1 से 3 करोड़ रूपये

शिक्षा  पता नहीं

स्कूल   चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली, पंजाब

कॉलेज चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली, पंजाब

डेब्यू फिल्म     फितूर

शौक   घूमना, किताबें पढ़ना

तुनिशा शर्मा के बॉयफ्रेंड थे शीजान मोहम्मद खान (Tunisha Sharma Boyfriend Sheezan Khan)

तुनिशा शर्मा अपने को-स्टार शीजान मोहम्मद खान के साथ रिलेशनशिप में थी। आपको बता दें कि, शीजान एक एक्टर हैं जो इंडस्ट्री में कई सालों से काम कर रहे हैं। वो मुंबई के रहने वाले हैं और एक मुस्लिस परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में जोधा अकबर शो से एंट्री ली। उस सीरियल में उन्होंने अकबर का रोल अदा किया था।

तुनिशा शर्मा की शिक्षा (Education of Tunisha Sharma)

तुनिशा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हरियाण के एक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। जिसकी शुरूआत उन्होंने एक टीवी सीरियल से की। इसके अलावा उन्होंने टीवी एड करने भी शुरू किए। जिसके कारण वो अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई।

तुनिशा शर्मा के शौक (Hobbies of Tunisha Sharma)

तुनिशा शर्मा को घूमने और किताबे पढ़ने का काफी शौक रहा है। जब भी उन्हें टाइम मिलता था तो वो जगाहों को एक्सपलोर करने निकल जाती थी। वो कई जगह घूम चुकी हैं। इसके अलाव उन्हें अलग-अलग तरह की किताबे पढ़ने का शौक रहा है।

उनके पास किताबों की काफी अच्छी कलेक्शन है। जिसको उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान दिखाया भी था। उनका मानना था कि, अगर आपका टाइम पास नहीं हो रहा या आपका काम में मन नहीं है तो किताब उसका सबसे अच्छा सहारा है इसे पढ़ने से आपका मन भी लग जाता है और आपको कई अलग-अलग तरह की जानाकारी भी प्राप्त हो जाती है।

तुनिशा शर्मा का रिलेशनशिप (Relationship of Tunisha Sharma)

तुनिशा शर्मा अभी सिर्फ 20 साल की थी। ऐसा कहा जाता है कि, वो अपने को-स्टार के साथ रिलेशनशिप में थी। मिली जानकारी के अनुसार, जबसे उनका नया सीरियल अली बाबा- दास्तान एक काबुल शुरू हुआ था। तबसे ही उनके रिलेशनशिप की खबरे वायरल हो रही थी। जिसके कारण उनके फैंस भी उनसे लगातार सोशल मीडिया पर पूछते रहते थे।

ये भी पढें: रुचि माहेश्वरी का जीवन परिचय

तुनिशा शर्मा का करियर (Career)

  • तुनिशा शर्मा ने 14 साल की उम्र से ही एक्टिंग करियर की शुरूआत कर दी थी। उन्होंने सबसे पहला सीरियल सोनी टीवी का महाराणा प्रताप किया।
  • उसके बाद उन्होंने अपना दूसरा सीरियल चक्रवर्ती अशोक सम्राट किया। इसमें उन्होंने राजकुमारी अहंकारा का किरदार निभाया।
  • साल 2016 में तुनिशा ने फिल्म फितूर में यंग फिरदौस का रोल प्ले किया। इसी के साथ उनके बॉलीवुड करियर की शुरूआत हुई। उसी साल उन्हें फिल्म बार बार देखो में काम मिला। जिसमें उन्होंने कटरीना कैफ का बचपन का रोल प्ले किया।
  • इसके बाद उन्होंने कहानी 2 में काम किया। जिसमें उन्होंने दुर्गा रानी सिंह का किरदार निभाया। इस फिल्म में उनका ये रोल काफी छोटा सा रहा।
  • इसके बाद उन्हेंन कलर्स का टीवी शो इंटरनेट वाला लव में आराध्या वर्मा का किरदार मिला।
  • साल 2019 में तुनिशा ने जी टीवी शो इश्क सुभान अल्लाह में जारा का किरदार निभाया। इसके बाद उन्हें साल 2021 में हीरो-गायब मोड ऑन में काम मिला।
  • साल 2022 में उन्होंने सोनी टीवी के शो अली बाबा-दास्तान एक काबुल को साइन किया। ये उनका आखिरी सीरियल रहा।

तुनिशा शर्मा ने किया म्यूजिक वीडियो और एड में काम (Music Videos and ads)

तुनिशा शर्मा ने टीवी और फिल्मी दुनिया से हटकर भी काफी काम किया। उन्होंने साल 2021 और 2022 में कई सारी म्यूजिक एल्बम की जिनमें- सरदारी, प्यार हो जायेगा, नैनों का ये रोना जाए ना, तू बैठे मेरे सामने, हीरिये, और पानी ना समझा शामिल है। इसके अलावा उन्होंने कई ब्रांड के साथ एड भी किए हैं।

तुनिशा शर्मा की संपत्ति (Net worth of Tunisha Sharma)

तुनिशा शर्मा ने कम उम्र से ही काम करना शुरू किया था। जिसके कारण उनके पास करीबन 1 से 5 करोड़ रूपये की संपत्ति मौजूद है। ये सब कमाई एक्टिंग, मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट में काम करके हासिल की है। वो अपने एक शो के 1 लाख रूपये लेती थी।

तुनिशा शर्मा का सोशल मीडिया अकाउंट (Social Media Handles)

तुनिशा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। जिसके कारण उनकी काफी फैन फॉलोइंग रही है। वो हमेशा अपनी फोटो और वीडियों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती थी। उनके अकाउंट में अबतक 1 मिलियम फॉलोअर्स मौजूद है।

ये भी पढें: सोनाली फोगाट का जीवन परिचय

तुनिशा शर्मा की आत्महत्या (Suicide by Tunisha Sharma)

तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को मुंबई में अपने सीरियल के सेट पर सोसाइड किया। वो उस समय सिर्फ 20 साल की थी। जानकारी के मुताबिक, 24 दिसंबर को तुनिशा सेट पर शूटिंग कर रही थी जब उन्हें बीच में ब्रेक मिला तो वो मेकअप रूम में चली गई।

जब उन्हें दोबारा शूट के लिए बुलाया गया तो वो पंखे से लटकी हुई मेकअप रूम में पाई गई। जिसके बाद सेट पर हड़कंप मच गया। उसी समय पुलिस बुलाकर केस दर्ज कराया गया। आपको बता दें कि, इसमें उनके को-स्टार का नाम सामने आया है। जिसके कारण उनसे इस मामले की पूछताछ की जा रही है।

तुनिशा शर्मा लेटेस्ट न्यूज़ (Latest News of Tunisha Sharma)

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार, तुनिशा प्रेग्नेंट थी। ऐसे में वो कई बार शीजान से शादी करने के लिए बोल रही थी। लेकिन शीजान शादी नहीं करना

चाहते थे। ये सब बाते गलत हैं वो प्रेग्नेंट नहीं थी। बल्कि ये कदम उन्होंने अपने रिलेशनशिप में आई तकरार के कारण उठाया। वहीं तुनिशा की मां ने कहा कि,

उनकी बेटी कभी ऐसा नहीं कर सकती शीजान ने ही उसे फांसी लगाने के लिए उकसाया है। अब कौन सी बात सच है इसकी जानकारी जांच के बाद ही पता चलेगी।

FAQ

Q 1- तुनिशा शर्मा का जन्म कब हुआ?

Ans- तुनिशा शर्मा का जन्म 4 जनवरी 2002 में हुआ।

Q 2- तुनिशा शर्मा की मृत्यृ कब हुई?

Ans-  तुनिशा शर्मा की मृत्यृ 24 दिसंबर 2022 को हुई।

Q 3- तुनिशा शर्मा की मौत का क्या कारण रहा?

Ans-  तुनिशा शर्मा की मौत का कारण जो सामने आ रहा है वो है को स्टार से ब्रेकअप।

Q 4 तुनिशा शर्मा को क्या पसंद था?

Ans-  तुनिशा शर्मा को घूमना और किताबे पढ़ने का काफी शौक रहा है।

Q 5- तुनिशा शर्मा ने कैसे की आत्महत्या?

Ans- तुनिशा शर्मा ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान।

आज के इस लेख में हमने आपको तुनिशा शर्मा का जीवन परिचय (Tunisha Sharma Biography in Hindi) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने की पूरी कोशिश की है उम्मीद है आपको यह पोस्ट तुनिशा शर्मा का जीवन परिचय (Tunisha Sharma Biography in Hindiपसंद आई होयदि आपके पास तुनिशा शर्मा से सम्बंधित कोई अन्य जानकारी  हो या हमारे लेख मे कोई त्रुटी होतो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)