क्या प्यार करना पाप है? प्यार करना सही है या गलत? | Kya Pyar Karna Pap Hai in Hindi

Admin
5 minute read
0

क्या प्यार करना पाप है? प्यार करना सही है या गलत?

(Kya Pyar Karna Pap Hai in Hindi)

आपके मन में अगर ये सवाल आता हैकि क्या प्यार करना पाप हैलेकिन इस पर कोई खुलकर बात नहीं करना चाहता। लेकिन हम इस टॉपिक पर आपको बेहतरीन जानकारी देंगे। आइये शुरु करते हैं।ये सवाल सब के मन में आता हैक्या प्यार करना ग़लत हैऔर जब भी प्यार का नाम आता है।

तो हमें उस इन्सान की याद आ जाती है जिससे हम बहुत प्यार करते थे। ये समय सबके जीवन में आता हैजब हमें किसी अनजान से प्यार हो जाता है। और हमें वो इंसान बहुत प्यारा लगने लगता है।जिसको बस आज तक सोचा था जब उसको हकीकत में देखते है तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। बस उसे देखते रहे पूरी जिंदगी उसके नाम कर दें यही चाहत रहती है।

kya-pyar-karna-paap-hai

आजकल यही सवाल सबके मन में रहता है क्या प्यार करना ग़लत है क्या किसी को दिल से चाहना ग़लत है। लेकिन इस सवाल का जवाब जाननें से पहले आप ये अच्छी तरह से समझ ले कि असल में प्यार होता क्या हैप्यार है या केवल आकर्षण।

प्यार क्या होता है?

आजकल के लड़के लड़कियों के लिए प्यार बस मजाक बनकर रह गया है। क्यंकि वो जिस उम्र में होते है उस उम्र में आकर्षण आम बात है। और वो उसी आकर्षण को प्यार समझ बैठते है। फिर प्यार को बदनाम करते हैऔर अपनी किस्मत को दोष देते हैं।

पर ऐसा नहीं हैप्यार तो बस एक एहसास होता हैएक फीलिंग होती है। जिसे बस महसूस किया जा सकता है। जहां पर हमे कुछ पाने कि हसरत नहीं होती बस हम उसे खुशियां देना चाहते है। जहां हमे उसकी रूह से मोहब्बत होती है ना कि उसके जिस्म की चाहत होती है।प्रेम की कोई परिभाषा नहीं हैऔर ना ही कोई प्रेम को परिभाषित करने में सक्षम हैप्रेम को बस महसूस किया जा सकता है।

क्या प्यार करना पाप है प्यार के बहुत से मायने होते है। प्यार करना बिल्कुल भी पाप नहीं है पर आप जिससे प्यार करते हो क्या वो भी आपको प्यार करता है। अगर वो आपको प्यार नहीं करता आप जबरदस्ती चाहते है कि वो प्यार करे तो फिर ये ग़लत होता है।

क्यूंकि प्यार में समर्पण होता हैजबरदस्ती हम किसी से प्यार नहीं कर सकते है और ना ही करवा सकते है। अगर आप किसी को मजबूर करते है। उसके साथ जबरदस्ती करते है तो फिर ये बिल्कुल ग़लत होता है। पर प्यार की कोई एक शर्त नहीं होती बहुत से होती है। जहां हमें कभी-कभी लगता है, कि प्यार करना पाप है। या फिर सही है।

क्या आप झूठ बोल रहे है, किसी से झूठ बोलकर प्यार करना पाप होता है। झूठ की नींव पर टिका हुआ रिश्ता कभी नहीं चल पाता अगर आप किसी का प्यार पाने के लिए झूठ का सहारा लेते हैतो आप अपने प्यार के साथ और किसी दूसरे के मन की भावनाओं के साथ मज़ाक कर रहे हैंतो आपको ये काम बिल्कुल भी नहीं करना चाहिये।

आप जिससे प्यार करते हैंउसको आपके बारे में सब पता होना चाहिए। अगर आप उससे कोई ऐसी बात छुपा रहे हो जो उसका जानना बहुत जरूरी है। तो आप अपने रिश्ते के साथ और अपने प्यार के साथ ग़लत और धोखा कर रहे हो।

किसी रिश्ते में रहते हुये प्यार करना अक्सर ऐसा देखा है, कि लोग किसी के साथ रिश्ते में होते हुए भी किसी ओर से प्यार करते हैंपर ये बिलकुल भी सही नहीं है। हम इस प्यार को पाप कह सकते है। क्यूंकि असल में आप सबको धोखा दे रहे हैं।

अगर आप पहले से किसी रिश्ते में बंध चुके है या फिर किसी से प्यार करते हैतो आपका किसी ओर के साथ सम्बन्ध होना पाप ही कहलाता है। चाहे आप उससे मोहब्बत करते हो। अगर आप ऐसा कर रहे है तो आप एक साथ चार जिंदगी बर्बाद कर देते हैऔर ऐसे प्यार को समाज भी नाजायज मानता है।

एक बात हमेशा याद रखियेअगर आप किसी ओर से प्यार करते हैऔर आपका मन नहीं हैअपने पार्टनर के साथ रहने का तो आप उसे समय रहते बता सकते हैफिर आपका प्यार करना कभी भी ग़लत नहीं होगा। पर आप उसे धोका देकर ये सब कर रहे है तो आपका प्यार करना पाप ही होगा। क्यूंकि प्यार तो सबसे पवित्र रिश्ता होता है। प्यार में धोखे की कोई जगह नहीं होती है। तो आपको इस बात को ध्यान जरूर रखना चाहिए।

मां बाप को धोखा देना प्यार करना बिलकुल भी ग़लत नहीं होता, क्यूंकि हम किसी से प्यार करते हैं, ये हमारे बस में नहीं होता है। प्यार तो अपने आप होता है। पर आपको इस बात का भी ख्याल रखना होगाकि आपके मां बाप को इसके बारे में पता हो। ये भी सच्चाई हैकि ये बात अपने मां बाप को कोई नहीं बता सकता क्यूंकि बहुत से घरों में आज भी प्यार को गुनाह माना जाता है, और करना पाप समझा जाता है।

पर आपको इस बात को भी ध्यान रखना होगाकि आपके मां बाप ने आपको बचपन से पाला है। अगर आप उनको छोड़कर किसी के साथ भाग जाते हो तो फिर प्यार करना ग़लत ही होगा। क्यूंकि आप एक प्यार के लिए आपके कई सारे रिश्तों को छोड़कर चले जाते हो, जो आपको बहुत प्यार करते है। 

हम आपको पहले ही बता चुके हैंप्यार के बहुत से मायने होते है। प्यार तो सब कर लेते है पर प्यार को निभाना कोई नहीं जानता आपको सब रिश्तों को साथ लेकर चलना पड़ता है। अगर प्यार करना पाप नहीं है तो क्या मां बाप को धोका देना सही है।

ये भी पढें: प्यार के बारे में रोचक तथ्य

इस बात का जवाब शायद ही कोई दे पायेगाक्यूंकि अपने प्यार को भूलना बहुत मुश्किल होता हैपर हम मां बाप को भी नहीं छोड़ सकते है।

हर चीज की सही जानकारी देना ही हमारा उद्देश्य होता है। प्यार करना ग़लत नहीं होता है पर हम कुछ चीजों को नजरंदाज कर देते है जो की बिलकुल ही ग़लत है। अगर आप किसी से प्यार करते है तो आपने कोई पाप नहीं किया है।

हम आशा करते हैं, कि आपको क्या प्यार करना पाप है? प्यार करना सही है या गलत? के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी अगर अभी भी प्यार को लेकर आपका कोई सवाल है तो आप बेझिझक कमेंट सेक्शन में कमेंट करके पूछ सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें ताकि आप सभी को अच्छी और सही जानकारी मिल सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)